BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगने वाले दो बदमाश भेजे गए जेल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के थाना रतनपुर क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। रतनपुर पुलिस लगातार क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को मदनपुर निवासी राहुल साहू ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि करैहापारा रतनपुर निवासी विकास उर्फ विक्कू रावत अपने साथी के साथ मदनपुर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। जब राहुल साहू ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने उसके गले में गमछा डालकर दबाया, अश्लील गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। इस हमले में प्रार्थी के गला, पेट, पीठ और पैर में चोटें आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रतनपुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को अवगत कराया। उनके निर्देश पर विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने चंद घंटों के भीतर आरोपी विकास उर्फ विक्कू रावत (22 वर्ष) और उसके साथी हिरेन्द्र कुमार कश्यप (32 वर्ष), दोनों निवासी करैहापारा रतनपुर, को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। रतनपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदमाशों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...