BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; PNB के पास से फिल्मी स्टाइल में अपहरण, युवक की पीट-पीटकर हत्या..पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन, पांच युवकों ने कार में डालकर की हैवानियत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर नगर में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते कार सवार पांच युवकों ने 20 वर्षीय युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान रामकुमार धुरी (20 वर्ष) पिता बेनीराम धुरी, निवासी वार्ड क्रमांक 13 बरेला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 6 बजे रामकुमार पंजाब नेशनल बैंक के पास मौजूद था, तभी कार से आए पांच युवकों ने उसे जबरन खींचकर वाहन में बैठा लिया और फरार हो गए।

कार में और सुनसान जगह पर की गई पिटाई…….

आरोप है कि अपहरण के बाद युवक को कार के भीतर और किसी सुनसान स्थान पर ले जाकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। पिटाई इतनी गंभीर थी कि वह अधमरी हालत में पहुंच गया। इसके बाद आरोपी उसे उसके घर के पास फेंककर फरार हो गए। परिजन गंभीर अवस्था में रामकुमार को इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक की पीठ पर पिटाई के गहरे और स्पष्ट निशान थे, जो बर्बरता की गवाही दे रहे थे।

डॉक्टर का बयान: प्रथम दृष्टया हत्या का मामला…….

तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सुनील हंसराज ने बताया कि युवक के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि बुरी तरह की गई मारपीट से हुई हत्या का मामला प्रतीत होता है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे…..

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जिसके चलते पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। नगर के बीचों-बीच हुई इस अपहरण और हत्या की वारदात से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...