BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती जारी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। अलग-अलग स्थानों पर चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले दो युवकों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि एक युवक मेलाभाठा क्षेत्र में और दूसरा खण्डोबा मंदिर के आसपास खुलेआम चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। घेराबंदी कर पुलिस ने मेलाभाठा से 18 वर्षीय गणेश कुमार सूर्यवंशी और खण्डोबा मंदिर के पास से 20 वर्षीय आकाश यादव उर्फ बुगलू को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से धारदार चाकू बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनजर क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक पवन सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....