ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BJP नेता हत्या केस का खुलासा, चुनावी रंजिश में रची गई थी साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस जघन्य हत्याकांड में कुल चार आरोपी शामिल पाए गए हैं, जिनमें एक नाबालिग भी है। पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड मुस्ताक अहमद है। 23 दिसंबर को ग्राम केशलपुर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता अक्षय गर्ग पर चाकू और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया गया था। हमले में उनके शरीर पर 8 से 10 वार किए गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। घटनास्थल के आसपास एक अर्बन क्रूजर कार देखी गई थी, जिसे बाद में जब्त कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विश्वजीत ओगरे ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जबकि मुस्ताक अहमद ने चाकू से वार किए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और चाकू भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह चुनावी और व्यवसायिक रंजिश सामने आई है। बताया गया कि जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में हार के बाद अक्षय गर्ग और उनके प्रतिद्वंद्वी के बीच विवाद गहरा गया था। करीब एक साल पहले दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, तभी से बदले की भावना बनी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले में और भी अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....