ChhattisgarhRaftaar News Cg

जर्जर दीवार गिरने से मजदूर की मौत, एक माह बाद मकान मालिक पर केस……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम हिरेतरा में 14 नवंबर 2025 को हुए मजदूर की मौत के मामले में अब जाकर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मर्ग जांच में मौत को लापरवाही का नतीजा पाए जाने के बाद मकान मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस कायम किया गया है। मृतक 25 वर्षीय कमलनारायण ठाकुर, ग्राम पेण्ड्रावन का निवासी था। वह निर्माणाधीन मकान में नींव खुदाई का काम कर रहा था। इसी दौरान पास में खड़ी पुरानी और जर्जर मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर घायल हुआ था। जांच में सामने आया कि निर्माण स्थल पर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे और जर्जर दीवार को हटाए बिना ही काम कराया जा रहा था। पुलिस ने इसे गंभीर आपराधिक लापरवाही माना है। मर्ग जांच पूरी होने के बाद अब मकान मालिक डॉ. गुरूदेव चंदेल (60) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....