BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: सेप्टिक टैंक निर्माण के दौरान हादसा, दो घायल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुढ़ा महादेव मंदिर के पास सेप्टिक टैंक की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूर घायल हो गए। इनमें एक राजमिस्त्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार दीनदयाल निषाद द्वारा एक घर में सेप्टिक टैंक का निर्माण कराया जा रहा था। रविवार दोपहर करीब दो बजे राजमिस्त्री सुंदर सूर्यवंशी और एक महिला मजदूर टैंक के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गड्ढे की दीवार भरभरा कर गिर गई और दोनों मिट्टी में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए ठेकेदार के साथ मिलकर मिट्टी हटाई और दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला मजदूर को छुट्टी दे दी, जबकि राजमिस्त्री सुंदर सूर्यवंशी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। हादसे ने एक बार फिर निर्माण कार्यों में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी को उजागर कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....