BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में पुलिस की सख्त कार्रवाई, चापड़ लेकर घूम रहे 2 युवक गिरफ्तार, 8 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिविल लाईन क्षेत्र के कुदुदण्ड इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त और निगरानी कर रही है। इसी क्रम में सिविल लाईन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा। गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार लोहे का चापड़ लेकर घूम रहे दो युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2 नग धारदार चापड़ बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित आपराधिक वारदातों को समय रहते रोका गया। वहीं दूसरी ओर, थाना क्षेत्र में आपसी विवाद और अशांति फैलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

ये हैं आरोपी……

1.पवन भोसले, पिता गजानंद भोसले, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदुदण्ड।

2.दुर्गेश राव मराठा, पिता गुलाब राव, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुदुदण्ड।

3.केला उर्फ हिमांशु ठाकुर, पिता सुरेश सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदुदण्ड।

4.नीरज उर्फ निक्कू यादव, पिता अरुण यादव, उम्र 18 वर्ष निवासी कुदुदण्ड।

5.जाहिद खान, पिता आसिफ खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी मंगला, बिलासपुर।

6.मोहम्मद मोबीन खान, पिता स्व. अब्दुल हबीब, उम्र 49 वर्ष, निवासी मगरपारा।

7.मोहम्मद आसिफ, पिता मोहम्मद जाहिद, उम्र 32 वर्ष, निवासी संजय नगर।

8.सलमान खान, पिता रजब खान, उम्र 31 वर्ष, निवासी शिवरीनारायण।

9.शेख रजाक, पिता शेख हनीफ, उम्र 47 वर्ष, निवासी कुदुदण्ड।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सघन गश्त और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...