BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: अध्यक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी..अध्यक्ष गया जेल, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कुछ दिनों पहले रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखराम में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस दौरान उन्होंने दीवार में लिखे सुसाइड नोट में सोसायटी अध्यक्ष की प्रताड़ना से यह कदम उठाना लिखा था। रतनपुर पुलिस को विवेचना के दौरान पता चला कि 20 हजार रूपए उधार की रकम वसूलने के लिए अध्यक्ष दंपती को प्रताड़ित करता था। रतनपुर पुलिस ने अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा निवासी परसराम देवांगन उम्र 60 वर्ष और उसकी पत्नी पार्वती देवांगन उम्र 56 वर्ष एक वर्ष पूर्व बिलासपुर जिले के ग्राम लखराम में रहने लगे थे। देवांगन समाज के भवन में रहकर दोनों बुनकर सहकारी समिति में काम करते थे। दंपती ने 27 सितंबर की रात दीवार में एक सुसाइड नोट लिखा था। वहीं फांसी लगाकर दंपती ने खुदकुशी कर ली।

28 सितंबर की सुबह लोगों ने फंदे में झूलते हुए पति-पत्नी का शव देखा था। वहीं दीवार में लिखा था कि सोसायटी अध्यक्ष सतीश देवांगन ही इस कदम की वजह है। रतनपुर पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि अध्यक्ष ने दंपती को 20 हजार रूपए उधार दिया था। अपनी रकम वसूलने के लिए उन्हें प्रताड़ित करता था। यहां तक उन्हें भवन खाली कराने की धमकी देता था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर पति-पत्नी ने खुदकुशी की है। रतनपुर पुलिस ने महामाया कोसा बुनकर समिति मर्यादित के अध्यक्ष सतीश कुमार देवांगन पिता स्व. सीताराम देवांगन उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम लखराम, वर्तमान में बंधवापारा अरविंद नगर निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू