ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सनकी भतीजे ने फावड़ा मारकर की चाचा की हत्या, फिर कुएं में कूदकर दी जान…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरिया जिला के जमगहना गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां किराना दुकान संचालक की उसके ही भतीजे ने फावड़ा मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक ने पुराने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, जमगहना के जूनापारा निवासी 56 वर्षीय उपेंद्र नारायण बरगाह शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी किराना दुकान के सामने अहाते में बैठे थे। इसी दौरान उनका भतीजा 37 वर्षीय कौशल बरगाह हाथ में फावड़ा लेकर वहां पहुंचा और बिना कुछ कहे उपेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद कौशल मौके से भागकर अपने घर पहुंचा, जहां उसने फावड़ा रखा और फिर लगभग 100 मीटर दूर स्थित एक पुराने कुएं में कूद गया। ग्रामीणों ने जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मामले में धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए एएसपी पंकज पटेल और एफएसएल वैज्ञानिक शारदा दुबे भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, आरोपी कौशल बरगाह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। मृतक उपेंद्र नारायण उसके इलाज में आर्थिक मदद भी कर रहा था। दोनों परिवारों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...