BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

स्व.सहायता समूह की महिलाओं को फिर से मिलेगा रेडी टू ईट का काम: मंत्री लक्ष्मी का ऐलान, पढ़िए पूरी खबर…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कोरिया जिले के दौरे पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में राज्य सरकार द्वारा स्व.सहायता समूह की महिलाओं को रेडी टू ईट के काम का अवसर प्रदान किया जाएगा। मंत्री राजवाड़े ने बताया कि पूर्व में, जब डॉ. रमन सिंह की सरकार थी, तब स्व.सहायता समूह की महिलाओं को रेडी टू ईट के काम का जिम्मा सौंपा गया था। इस निर्णय से हजारों महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिला था। हालांकि कांग्रेस की सरकार के आने के बाद यह जिम्मा राज्य कृषि बीज विकास निगम को सौंप दिया गया था, जिसके कारण इन महिलाओं के स्वरोजगार के अवसर समाप्त हो गए थे। राज्य सरकार के पुनर्निर्माण की दिशा में भाजपा के घोषणा पत्र में यह वादा किया गया था कि उनकी सरकार बनने पर रेडी टू ईट का काम फिर से स्व.सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाएगा। इस वादे को पूरा करने की दिशा में सरकार अब गंभीरता से विचार कर रही है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही स्व.सहायता समूह की महिलाओं को यह काम सौंप दिया जाएगा, जिससे वे फिर से स्वरोजगार से जुड़ सकेंगी। मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा की सरकार की प्राथमिकता है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाए और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....