ChhattisgarhRaftaar News Cg

पार्षद समेत साथियों ने बिना अनुमति किया सड़क जाम, पुलिस ने केस दर्ज किया….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अकलतरा में पार्षद और उनके साथियों ने बिना अनुमति मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आज 24 अगस्त को अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे मुख्य मार्ग पर पार्षद सुनीता सिंह, दारा मिश्रा और उनके साथियों ने अचानक बिना सूचना और अनुमति के सड़क पर जमावड़ा कर दिया। इस दौरान बलौदा-अकलतरा मुख्य मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। सड़क जाम के कारण राहगीरों को आवाजाही में काफी दिक्कतें आईं और मौके पर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बन गई। थाना अकलतरा पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2) और 126(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा जाम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है। उसी आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। यानी अकलतरा में बिना अनुमति सड़क जाम करने वाले पार्षद और उनके साथियों के खिलाफ अब कानूनी शिकंजा कस चुका है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...