ChhattisgarhRaftaar News Cg

स्कूटी से गिरी शिक्षिका, अस्पताल में तोड़ा दम…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय)  सरगुजा जिले के ग्राम बेलदगी में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसे में एक शिक्षिका की जान चली गई। स्कूल से लौटते वक्त पुलिया के पास स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई शिक्षिका ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मिडिल स्कूल कुसु में पदस्थ शिक्षिका अंकिता सिंह स्कूल की छुट्टी के बाद अपने साथी शिक्षक हितेश भोई के साथ स्कूटी से लखनपुर लौट रही थीं। बेलदगी पुलिया के पास अचानक स्कूटी हादसे का शिकार हो गई, जिससे अंकिता सिंह सड़क पर गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अन्य शिक्षकों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया। लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षिका का शव फिलहाल मॉर्च्यूरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि स्कूटी किसी बाइक से टकराई हो, हालांकि स्कूटी को घटना स्थल से कहीं और रखे जाने की बात सामने आई है। साथी शिक्षक हितेश भोई को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। अंकिता सिंह मूल रूप से रायपुर जिला की रहने वाली थीं और लखनपुर में पेट्रोल पंप के पास किराए के मकान में रहती थीं। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। लखनपुर पुलिस का कहना है कि साथी शिक्षक के बयान और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो पाएगी। घटना स्थल सुनसान होने के कारण कोई प्रत्यक्षदर्शी भी सामने नहीं आया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...