BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी में कच्ची महुआ शराब भरकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रानीगांव की ओर से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब का परिवहन हो रहा है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध स्कूटी को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी से करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई जा रही है। शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही होंडा एक्टिवा स्कूटी को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खिलेश्वर कंवर निवासी सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा और सुनीता मरावी निवासी रानीगांव, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी शराब परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारण अपराध और अशांति बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....