BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शराब दुकान चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मंगलवार को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नारियल कोठी, दयालबंद स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी अर्जुन यादव (20) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से 15,410 रुपये नगद बरामद किए गए हैं, जबकि चोरी का शेष सामान खर्च कर दिया गया, जिसे आरोपी ने स्वीकार किया। मामले में उसका साथी शिवा वर्मा अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, दुकान के सुपरवाइजर मिनेश कुमार दिनकर ने 28 सितंबर को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रोज की तरह दुकान खोलने पर रोशनदान टूटे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक व्यक्ति रोशनदान तोड़कर दुकान में घुसा और गल्ले से 68,780 रुपये नगद एवं 7,220 रुपये कीमत की शराब चोरी कर ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर मधुबन मरघट के पास घेराबंदी कर आरोपी अर्जुन यादव को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि उसने अपने साथी शिवा वर्मा के साथ मिलकर चोरी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी शिवा वर्मा की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....