ChhattisgarhRaftaar News Cg

साईं मंदिर के पास झाड़ियों में मिली शिक्षिका की अधजली लाश, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) गरियाबंद में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रिहायशी इलाके में स्थित साईं मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश मिली। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी, काफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त माजरकट्टा स्कूल में पदस्थ शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिनेश्वरी कुर्रे शुक्रवार सुबह घर से निकली थीं, लेकिन कुछ ही देर बाद उनका शव साईं मंदिर के पीछे झाड़ियों में मिला। घटना दिन-दहाड़े हुई, बावजूद इसके किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। एडिशनल एसपी जितेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि घटनास्थल पर ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिससे यह साबित हो कि महिला ने खुद आग लगाई हो। ऐसे में हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। मृतिका गरियाबंद के सिविल लाइन वार्ड की रहने वाली थीं। वह शादीशुदा थीं और उनके बच्चे भी हैं। परिजनों के अनुसार, वह 18 दिसंबर को परिवार के साथ एक जयंती समारोह में शामिल हुई थीं। इसके बाद अचानक इस तरह की घटना सामने आना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस को घरेलू विवाद का एंगल भी नजर आ रहा है, हालांकि अधिकारी साफ तौर पर कह रहे हैं कि जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता। मृतका का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसे अहम सबूत माना जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, गरियाबंद पुलिस इस रहस्यमयी मौत की परतें खोलने में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...