ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, हाइवा–बाइक की टक्कर में युवक-युवती की मौत, एक युवती गंभीर…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोमनी–भिलाई 3 मुख्य मार्ग पर मेहंदीबाड़ी के पास रेत से भरे हाइवा ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक गनियारी निवासी भूमिका (24) और सरोज नौकरी की तलाश में भिलाई 3 गई थीं। लौटते समय उन्होंने पाटन फुंडा निवासी सुमित बंजारे (25) से बाइक पर लिफ्ट ली थी। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गनियारी की ओर जा रहे थे, तभी मेहंदीबाड़ी के पास तेज रफ्तार हाइवा ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में भूमिका और सुमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरोज गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सुमित बंजारे की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी, अब परिवार में मातम पसरा हुआ है। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक (क्रमांक CG LS 9146) को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोश में सोमनी–भिलाई 3 सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...