BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 1.40 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। महावीर नगर, मंगला चौक निवासी श्रद्धा मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबरों और बैंक खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पीड़िता के मुताबिक, उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में निवेश के नाम पर उनसे कुल 1 लाख 40 हजार रुपये विभिन्न खातों में जमा करवा लिए। मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर करने के बाद 50 हजार रुपये वापस मिल गए, लेकिन शेष 90 हजार रुपये अब तक नहीं लौटाए गए हैं। पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....