ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; ललित यादव को प्रदेश संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार…“भाजपा में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को मिलता है सम्मान”: ललित!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य की घोषणा के बाद नवनियुक्त सदस्य ललित यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने इसे संगठन के प्रति विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान बताया। ललित यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व एवं आप सभी का आशीर्वाद, प्रेम और मुझ पर किया गया विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यही विश्वास मुझे निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य जैसी जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गर्व और दायित्व दोनों है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलता है। यदि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन से कार्य करे तो पार्टी स्वयं उसे आगे बढ़ाने का कार्य करती है। ललित यादव ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे। गौरतलब है कि भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी सूची में कई कार्यकर्ताओं को भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है, जिसमें ललित यादव का नाम भी शामिल है। इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...