BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, अशांति फैलाने पर 12 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिविल लाइन क्षेत्र के तैयबा चौक–तालापारा इलाके में पुलिस ने आज शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की। इस दौरान एक युवक को धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया, जबकि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 12 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। तैयबा चौक क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान मोहम्मद जुनेद (21 वर्ष), निवासी भारतीय नगर, तैयबा चौक मस्जिद के पास को लोहे के धारदार भुजालीनुमा हथियार के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी से 1 नग लोहे का धारदार भुजालीनुमा हथियार जप्त की। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शांति भंग करने की आशंका पर पुलिस ने 12 व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की।

ये है प्रतिबंधात्मक आरोपी……

1. मोहम्मद कलीम खान (35) – तालापारा

2. मोहम्मद अब्दुल्ला (27) – तालापारा

3. स्वराज कुर्रे उर्फ कंदा (20) – मिनी बस्ती, जरहाभाठा

4. करन कुर्रे (24) – मिनीमाता नगर, तालापारा

5. आकाश डहरिया (23) – मिनीमाता नगर, तालापारा

6. अरुण लहरे (25) – मिनीमाता नगर, तालापारा

7. प्रकाश टोंडे (31) – मिनी बस्ती, जरहाभाठा

8. विकास चतुर्वेदी (23) – मिनी बस्ती, जरहाभाठा

9. सूर्यदीप अंचल (22) – मिनीमाता नगर, तालापारा

10. दिलीप बंजारे (38) – मिनी बस्ती, जरहाभाठा

11. सुभाष कुर्रे (21) – मिनी बस्ती, जरहाभाठा

12. कृष्ण नारायण रात्रे (28) – शिवनाथ मार्ग, सिविल लाइन

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस की शांति-सुरक्षा मुहिम का हिस्सा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...