BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ऑटो में ध्यान भटकाकर चोरी, 3 महिला आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना पुलिस ने ऑटो में बैठी महिला का ध्यान भटकाकर मंगलसूत्र और नगदी चोरी करने वाली तीन महिला आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक मंगलसूत्र और नगदी सहित करीब 30 हजार रुपये का माल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 16 दिसंबर को अटल आवास सकरी निवासी मनीषा सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात महिलाएं ऑटो में बातचीत के बहाने उसका ध्यान भटकाकर मंगलसूत्र और नगदी चोरी कर ले गईं। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान रचना गिरी गोस्वामी, कौशिल्या गिरी गोस्वामी और रजन गिरी गोस्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। तीनों के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...