ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बोरी में मिली महिला की लाश का हुआ खुलासा, प्रेमी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई के चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के नीचे नाली में 13 दिसंबर को बोरी में बंद मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई बाहरी साजिश नहीं, बल्कि घरेलू विवाद का खौफनाक अंजाम महिला का बॉयफ्रेंड ही उसका हत्यारा निकला। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान कोसानगर निवासी आरती बंजारे के रूप में हुई। वह बीते 4–5 महीनों से तुलाराम बंजारे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 5 दिसंबर की दोपहर दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में तुलाराम ने आरती का सिर दीवार पर जोर से पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने घबराकर सबूत मिटाने की साजिश रची। उसने मृतका की नाइटी उतारकर शव को बोरी में भरा और रात में अपने दोस्तों शक्ति भोयर और गोवर्धन बंजारे को बुलाया। शक्ति के ऑटो से तीनों ने शव को चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज की नाली में फेंक दिया। करीब पांच दिनों तक मामला रहस्य बना रहा। लेकिन पुलिस की सतत जांच, तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ के बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...