BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में दो बड़ी चोरी का खुलासा, निगरानी बदमाश समेत दो आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पहला मामला अपराध क्रमांक 233/25 के तहत दर्ज किया गया था। साईं नेचर सिटी निवासी प्रार्थी ने 16 अप्रैल 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर आलमारी से 15 हजार रुपये नगद पार कर दिए। वहीं दूसरा मामला अपराध क्रमांक 958/25 का है, जिसमें सकरी बटालियन निवासी शिवकुमार ने 21 नवंबर 2025 को नारायणी होम्स, संबलपुरी स्थित अपने मकान से 20 हजार रुपये नगद चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मामलों की विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सकरी क्षेत्र का निगरानी बदमाश महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति अपने साथी के साथ लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति (24 वर्ष) एवं उसके साथी महेंद्र साहू (39 वर्ष), दोनों निवासी सकरी, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने साईं नेचर सिटी एवं नारायणी होम्स में चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड और चाकू जब्त किए गए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...