ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खूनी हमला, टंगिया से तीन ग्रामीणों पर जानलेवा वार, सिरफिरे युवक से गांव में दहशत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कबीरधाम जिला के आदिवासी बहुल समरू गांव में बुधवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के ही एक सिरफिरे युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया। घटना उस समय हुई, जब तीनों ग्रामीण किसी जरूरी काम से कवर्धा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रास्ते में हाथ में टंगिया लेकर खड़ा था। जैसे ही तीनों ग्रामीण उसके पास से गुजरे, उसने बिना कुछ कहे ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले में एक युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई, दूसरा युवक पीठ पर गहरी चोट से लहूलुहान हो गया, जबकि तीसरे युवक के पैर पर टंगिया से वार किया गया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचाया, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही झलमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी हुई है और हमले के कारणों की गहन जांच की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...