BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और शहरवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर लोगों से मुलाकात कर उनके आवेदन लिए और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित से जुड़े कई मामले सामने आए। मल्हार निवासी दशरथ लाल श्रीवास ने शिकायत की कि बैंक शाखा में धोखाधड़ी कर उनके नाम पर लोन निकाला गया है। इस पर कलेक्टर ने लीड बैंक अधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत नगोई के सरपंच ने गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इससे महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल है। कलेक्टर ने आबकारी विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम रसेड़ा की पायल साहू ने अनुकम्पा नियुक्ति में हो रही देरी की जानकारी दी। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ और शिक्षा विभाग को जांच कर आगे की कार्रवाई करने को कहा। शहर निवासी सुशील कुमार केंवट ने दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि दिलाने की गुहार लगाई। इस पर समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया। हरदी निवासी राजकुमारी ने बताया कि नया राशन कार्ड बनने के बावजूद उन्हें अब तक राशन नहीं मिला है। कलेक्टर ने खाद्य विभाग को मामला सौंपते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत नगोई में क्षतिग्रस्त विद्युत खंभों और हाईटेंशन तार को लेकर शिकायत आई। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को तुरंत सुधार कार्य करने को कहा। बिल्हा ब्लॉक के बोड़सरा निवासी अजय कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लोन के लिए आवेदन दिया, जिसे लीड बैंक अधिकारी को भेजा गया। वहीं सकरी तहसील के ग्राम पंचायत परसदा से सचिव की अनुपस्थिति को लेकर शिकायत मिली, जिस पर जांच के निर्देश दिए गए। जनदर्शन में आए सभी मामलों पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...