BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा में शराब के पैसे को लेकर विवाद, दो बदमाश गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा इलाके में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला शराब पीने के लिए पैसे मांगने से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे दिलीप कुमार केंवट शराब खरीदकर अमरैया चौक, चिंगराजपारा से लौट रहा था। इसी दौरान करन सूर्यवंशी और संजय सूर्यवंशी ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर दोनों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और शराब की खाली शीशी से हमला कर दिया। हमले में दिलीप के साथ बीच-बचाव करने आए अर्जुन केंवट भी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपियों के फरार होने पर पुलिस ने तलाश शुरू की। 15 दिसंबर 2025 को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने ठिकाने चिंगराजपारा लौट आए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। सरकंडा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...