BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तखतपुर में पंचायत कार्यालयों का औचक निरीक्षण, चार सचिव नदारद…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के निर्देश पर जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ सत्यव्रत तिवारी ने चार ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई पंचायत कार्यालय बंद मिले और सचिव कार्यालयीन समय में अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण में ग्राम पंचायत परसदा में सचिव ब्रजेश साहू बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। ग्राम पंचायत भरनी का कार्यालय बंद था और सचिव विरेंद्र ध्रुव मौजूद नहीं थे। इसी तरह चोरभट्टीकला पंचायत कार्यालय भी बंद मिला, जहां सचिव कु. मनीता कश्यप अनुपस्थित रहीं। चोरभट्टीखुर्द पंचायत में भी कार्यालय बंद पाया गया और सचिव श्रीमती प्रीति ध्रुव ड्यूटी पर नहीं थीं। जनपद सीईओ ने सभी नदारद सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए प्रकरण जिला पंचायत सीईओ को भेज दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायत कार्यालयों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ग्रामीणों की सुविधा सर्वोपरि है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....