ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, लौह अयस्क से भरे ट्रक की टक्कर से आर्टिका सवार दो युवकों की मौत, दो गंभीर……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बालोद जिला में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौंडी नगर में शासकीय कॉलेज के सामने हुआ, जहां लौह अयस्क से भरे ट्रक और आर्टिका कार के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, लौह अयस्क से लदा ट्रक भानुप्रतापपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। वहीं आर्टिका कार में सवार चार युवक दल्लीराजहरा से डौंडी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक के कारण संतुलन बिगड़ने से यह भीषण हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आर्टिका कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डौंडी पुलिस के मुताबिक, कार में आगे बैठे आशु नायक (24) और आकाश बोरकर (23) की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आशु नायक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं चालक आकाश बोरकर कार की ड्राइविंग सीट में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा तोड़ा और उसे बाहर निकालकर तत्काल दल्लीराजहरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है। इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होना हादसे की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....