ChhattisgarhRaftaar News Cg

चलती ट्रेन से गिरा यात्री, गंभीर रूप से घायल, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल इलाज जारी……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर जाने के लिए मेमू ट्रेन में सवार एक यात्री मानिकचौरी स्टेशन पर चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, राजिम गोबरा नवापारा नगर के भोईपारा निवासी पारस कंडरा अपने परिवार के साथ रायपुर जाने के लिए मेमू ट्रेन में सवार हुआ था। बताया गया कि राजिम स्टेशन में टिकट काउंटर पर टिकट न मिलने के कारण उसने बिना टिकट ही यात्रा शुरू की। जब ट्रेन मानिकचौरी स्टेशन पहुँची, तो पारस कंडरा टिकट लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गया। इस दौरान ट्रेन चल पड़ी और ट्रेन पकड़ने की कोशिश में वह फिसलकर नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवीयता दिखाते हुए बिना देर किए घायल को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, घायल युवक मूल रूप से दुर्ग जिले का निवासी है और इन दिनों अपने साढ़ू के घर नवापारा में रहकर काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्... शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत...महिला गंभीर। कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला,... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल! बिलासपुर; एशिया पर भारत का कब्जा, बिलासपुर के अवी मानिकपुरी ने बढ़ाया शहर का मान; अंडर-18 हॉकी एशिया... बिलासपुर; पेयजल संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल कल, नगर निगम कार्यालय का होगा घेराव; कांग्रेस भवन से प... बिलासपुर; पुराना बस स्टैंड के लॉजों पर निगम का धावा; रामेश्वरम लाज सील, शर्मा और कृष्णा की फाइलें जब... सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्...