BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में बड़े कोयला कारोबारियों पर स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, दूसरे दिन भी छापेमारी जारी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)  जिले में बड़े कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी विभाग की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। विभाग की टीमों ने विनोद जैन, प्रशांत जैन और प्रवीण झा से जुड़े कोल कारोबार और कॉर्पोरेट दफ्तरों में दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, 10 से अधिक जीएसटी टीमें एक साथ जिले के कई ठिकानों पर पहुंचीं। इस दौरान महावीर कोल वॉशरी, पारस पावर ग्रुप और फील ग्रुप के दफ्तरों में दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जीएसटी की टीमें कोयले के स्टॉक, बिलिंग सिस्टम, टैक्स भुगतान और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। सूत्रों के अनुसार, कोयला कारोबार में टैक्स और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि विनोद जैन का परिवार पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा है, हालांकि जीएसटी विभाग का कहना है कि जांच पूरी तरह व्यावसायिक लेन-देन और टैक्स रिकॉर्ड तक सीमित है। यह कार्रवाई केवल बिलासपुर तक ही नहीं, बल्कि रायगढ़ और बलौदा बाजार समेत अन्य जिलों में भी चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ सकता है। इस छापेमारी से कोयला कारोबार से जुड़े व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...