ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

भीड़ की बर्बरता, पशु तस्करी के शक में तीन युवकों से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बालोद जिला के गुरुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पशु तस्करी के संदेह में कुछ लोगों ने तीन युवकों को रोककर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ितों के मुताबिक धमतरी निवासी वेद प्रकाश साहू समेत तीन युवक वैध दस्तावेजों के साथ छह बछड़ों को टाटा एस वाहन में लेकर करहिभदर मवेशी बाजार जा रहे थे। रात करीब 11:15 बजे भरदा–पेवरों मार्ग पर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी जबरन रोक ली और युवकों को नीचे उतारकर बेल्ट, डंडे और हाथ-मुक्कों से पीटा। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वीडियो सामने आने के बाद गुरुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले को लेकर शनिवार दोपहर साहू समाज के लोगों ने गुरुर थाना पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। समाज ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मवेशी ले जा रहे युवकों के खिलाफ भी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...