Raftaar News Cg

पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने किसानों को किया जाएगा प्रोत्साहित…? मस्तूरी ब्लॉक में 16 से लगेगी शिविर…! 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) विकासखंड मस्तूरी के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर की श्रृंखला आयोजित की गई है। शिविर में किसानों के ईकेवायसी, आधार सीडिंग और नो लैंड सीडिंग का कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।

इस दौरान किसानों को पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। मस्तूरी विकासखण्ड के 165 ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 16 मार्च को मस्तूरी में शिविर का शुभारंभ होगा जो 13 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए ग्राम एवं तिथिवार प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कृषि विभाग द्वारा सभी किसानों से अपील की गई है कि वे शिविर में अधिक से अधिक पहुंचे और योजना का लाभ उठावें।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....