ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मोबाइल विवाद बना हत्या की वजह: रायपुर में मां-बेटी और नाबालिग ने मिलकर पिता की हत्या!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोबाइल को लेकर हुए विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पत्नी, बेटी और एक नाबालिग लड़की ने मिलकर घर के मुखिया की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर 2025 को वीरेंद्र भारती गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले को शुरू में सामान्य घटना समझा जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 17 गंभीर चोटें मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन में जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी दीपा भारती गोस्वामी (44), बेटी तनिया भारती गोस्वामी (19) और एक नाबालिग लड़की ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। जांच में सामने आया कि 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे घर में मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर तीनों ने लकड़ी के बैट और ईंट से वीरेंद्र के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने खून के निशान साफ किए और हत्या में इस्तेमाल लकड़ी के बैट व ईंट को पास के नाले में फेंक दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों को भ्रमित करने के लिए आरोपियों ने यह कहानी बनाई कि वीरेंद्र बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गया था। मामले में डीडी नगर थाना में अपराध क्रमांक 252/2026 के तहत धारा 103(1), 238, 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया, जबकि मां-बेटी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...