BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पूर्व सरपंच की निर्मम हत्या..तालाब किनारे मिला खून से लथपथ शव, स्कूटी भी तालाब में फेंकी– गांव में सनसनी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोरभट्ठी कला में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चोरभट्ठी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। उनका शव गुरुवार सुबह तालाब की मेढ़ पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है, जबकि हमलावर मौके से फरार हैं। पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए जांच तेज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्ठी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव बुधवार रात करीब 8 बजे स्कूटी से घर से घूमने निकले थे। देर रात तक उनके वापस न आने पर परिजनों को शंका हुई और गुरुवार सुबह उनकी खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान उनका शव पड़ोसी ग्राम चोरभट्ठी कला स्थित एक मुर्गा फार्म हाउस के पीछे तालाब की मेढ़ पर खून से सने हाल में पड़ा मिला। यह स्थान अक्सर शराब पीने वालों का ठिकाना माना जाता है। परिजनों और ग्रामीणों ने शव के पास पहुंचकर देखा कि अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास डिस्पोजल ग्लास, शराब की बोतलें सहित अन्य सामान मिले हैं, जिससे आशंका है कि मृतक के साथ बैठे लोग ही किसी विवाद में उनकी हत्या कर फरार हो गए। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि जिस तालाब की मेढ़ पर शव मिला, उसी तालाब में पूर्व सरपंच की स्कूटी भी फेंक दी गई है। पुलिस स्कूटी को निकालने की तैयारी कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या में कई लोगों की संलिप्तता की आशंका है और सभी पहलुओं की तफ्तीश की जा रही है। पूर्व सरपंच की निर्मम हत्या से गांव में आक्रोश और दहशत फैल गई है। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...