ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, बच्ची गंभीर…

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां ईंट भट्ठे में बनाई गई पानी टंकी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चिखिल डेम किनारे हुई। हादसे के बाद महिलाओं को तत्काल संजीवनी हॉस्पिटल दल्लीराजहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में शून्य पर प्रकरण दर्ज कर डायरी डौंडी थाने भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगे पुलिस विस्तृत जांच करेगी। जानकारी के अनुसार, मृतक महिलाएं बलौदाबाजार की रहने वाली थीं और परिवार सहित ईंट भट्ठे में मजदूरी करने आई थीं। हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं और बच्चे पानी टंकी के नीचे नहाने बैठे थे। तभी दीवार अचानक गिर पड़ी और दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। मृतक महिलाओं की पहचान चन्द्रकला पति निंद कुमार (45 वर्ष) और आशा बारले पति सूरज बारले (29 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...