BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक के पास बना अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू, प्रभावितों ने कलेक्टरेट में लगाई गुहार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे प्रशासन ने अपनी जमीन पर लंबे समय से चल रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। नोटिस जारी होने के बाद बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार और दुकानदार शिकायत लेकर कलेक्टरेट पहुंचे, लेकिन रेलवे का रुख सख्त है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का बेजा कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह मामला उस क्षेत्र से जुड़ा है जहां रेलवे ट्रैक के बिल्कुल पास कई घर और दुकानें अवैध रूप से बनाए गए थे। रेलवे विभाग ने इन्हें असुरक्षित बताते हुए नोटिस थमाया है। अधिकारियों का कहना है कि जमीन रेलवे की सरकारी संपत्ति है और ट्रैक से सटी होने के कारण यह इलाका बेहद संवेदनशील है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य की परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाना जरूरी हो गया है। बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि सरकारी भूमि को सुरक्षित रखना उनकी जिम्मेदारी है। विभाग की योजनाओं के अनुसार इस क्षेत्र का विकास किया जाना है, इसलिए अवैध ढांचों को हटाना प्राथमिकता है। रेलवे ने आगे बताया कि यहां इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सुरक्षा ज़ोन और अन्य निर्माण कार्यों की योजना बनाई जा रही है, जिसके लिए जमीन का खाली होना अनिवार्य है। अब नजर इस बात पर है कि जिला प्रशासन प्रभावित लोगों के पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर क्या निर्णय लेता है। वहीं रेलवे अपनी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कर आगे के विकास कार्यों में जुटने की तैयारी में है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...