BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; धान कटाई के लिए जा रहे दो किसानों को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, एक की मौत, दूसरा गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के ओछिनापारा में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किसान खेत में धान कटाई के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। थाना रतनपुर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सांधीपारा निवासी रामनरेश राज ने बताया कि उसके पिता शिवकुमार अपने रिश्ते के दादाजी लोचन सिंह गोंड़ के साथ टीव्हीएस एक्सल सीजी 10 एवी 7834 से ओछिनापारा की ओर खेत में फसल कटाई के लिए जा रहे थे। सुबह लगभग 10 बजे ओवरब्रिज के नीचे पहुंचते ही सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक और तेज गति में वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे लोचन सिंह गोंड़ को गंभीर चोटें आईं, जबकि शिवकुमार भी बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने लोचन सिंह गोंड़ को मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार का उपचार जारी है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS एवं 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....