BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर के सड़क पर मौत का दरवाज़ा; अचानक कार का दरवाज़ा खुला, बाइक सवार उछला…दूसरी बाइक की टक्कर से युवक की मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सर्किट हाउस के सामने मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को दहला दिया। सड़क किनारे खड़ी कार का ड्राइवर जैसे ही अचानक दरवाज़ा खोला, पीछे से आ रहा बाइक सवार रुपेश गेंदले उससे टकराकर सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रहा दूसरा बाइक उसके ऊपर से गुजर गया। पहिया सीधा रुपेश के सीने पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई। राहगीरों ने तुरंत घायल रुपेश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर अफरा–तफरी का माहौल बना रहा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक रुपेश गेंदले मूलतः मुंगेली जिले के घुठेली गांव का निवासी था और वर्तमान में बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में रहता था, जहां रहकर मैग्नेटो मॉल के पास चाट–गुपचुप की दुकान चलाता था और सुबह जिम जाने के लिए अपनी बाइक से निकला था। सिविल लाइन पुलिस ने कार चालक और दूसरी बाइक की पहचान कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मामले में लापरवाही और टक्कर की समूची परिस्थितियों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

सड़क सुरक्षा की चुनौती……

सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों का अचानक दरवाज़ा खोलना कई दुर्घटनाओं की वजह बनता है। यातायात विशेषज्ञ इसे “डोरिंग एक्सीडेंट” मानते हैं और सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...