ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लकड़ी काटने के विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 11 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे बम्हनीडीह के मुसलमान मोहल्ले की है। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय साहिल खान और उसके बड़े भाई सफर खान के बीच लकड़ी काटने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में साहिल ने सफर के सीने पर चाकू से वार कर दिया। हमले में सफर खान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जांजगीर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को बम्हनीडीह पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...