ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मैट्रिमोनियल साइट पर बना भरोसा टूटा, महिला कॉन्स्टेबल से 4 लाख की ठगी, दुष्कर्म का प्रयास, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाना में पदस्थ एक महिला कॉन्स्टेबल ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शादी डॉट कॉम पर मिले व्यक्ति ने न सिर्फ उसका विश्वास तोड़ा, बल्कि एडिट की गई अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उससे 4 लाख रुपये वसूल लिए। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मुलाकात आरोपी से शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने खुद को दिल्ली का डॉक्टर बताया था। बातचीत और प्रोफाइल देखकर महिला कॉन्स्टेबल उस पर भरोसा करने लगी। नियमित फोन-कॉल और बातचीत के जरिए आरोपी ने खुद को बेहद सभ्य और संवेदनशील बताकर उसका विश्वास जीत लिया। धीरे-धीरे रिश्ता आगे बढ़ा और आरोपी ने रायपुर आने की बात कही। महिला के मुताबिक, रायपुर पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर दुर्व्यवहार भी किया। इसके बाद पीड़िता ने उससे दूरी बना ली। मामला बिगड़ने के बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आया। पुलिस के अनुसार, उसने महिला कॉन्स्टेबल की तस्वीरों को एडिट कर उन्हें अश्लील रूप दे दिया और फिर धमकियां देने लगा कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। बदनामी के डर से मानसिक रूप से परेशान महिला कॉन्स्टेबल ने उसकी मांग पर 4 लाख रुपये दे दिए। लगातार ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से तंग आकर महिला कॉन्स्टेबल ने आखिरकार पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराएँ 308, 318, 351, 62 और 64 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम भी गठित की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइटों पर किसी से भी संपर्क करते समय सावधानी बरतें, व्यक्तिगत जानकारी और तस्वीरें साझा करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें, और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल साइबर सेल या नजदीकी थाना को दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...