BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर के विज़डम द ग्लोबल स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर ने कक्षा एक के बच्चों को पीटा, अभिभावकों में आक्रोश…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर के विज़डम द ग्लोबल स्कूल में कक्षा एक के बच्चों की स्पोर्ट्स टीचर द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीचर ने लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स रूम में बच्चों को पाइप से मारा, जिससे उनके शरीर पर लाल और नीले गहरे निशान बन गए। घायल बच्चों में वेदांत अग्रवाल और आयाश अग्रवाल शामिल हैं। वेदांत के पिता नवीन अग्रवाल ने बताया कि बच्चे के पैरों और पीठ पर गंभीर चोटें देखकर वे चौंक गए। वहीं आयाश के पिता अनिल अग्रवाल का कहना है कि टीचर ने बच्चे को इतना पीटा कि बाद में उससे जबरन कहलवाया कि वह “सीढ़ी से गिर गया” है। डर के कारण बच्चों ने घर पर तुरंत कुछ नहीं बताया, लेकिन कपड़े बदलते समय दादी की नजर चोटों पर पड़ते ही मामला सामने आया। अभिभावक जब शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे, तो प्रबंधन ने इसे छोटी गलती बताकर सिर्फ मौखिक आश्वासन दिया और लिखा-पढ़ी से बचता रहा। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ने माफी मंगवाकर मामला दबाने की कोशिश की। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने बताया कि घटना की जांच के निर्देश विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों से मारपीट दंडनीय अपराध है और जांच रिपोर्ट आते ही दोषी शिक्षक सहित प्रबंधन पर भी कार्रवाई तय है। घटना के बाद तखतपुर में स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....