BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का मामला, आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाला 19 वर्षीय राजबीर दास उर्फ राज मानिकपुरी नाबालिग लड़की का परिचित था। 10 अक्टूबर को वह लड़की के घर पहुंचा, जब घर में कोई नहीं था। इसी दौरान उसने किशोरी को Kiss किया और उसका वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लड़की को ब्लैकमेल करता रहा। ब्लैकमेलिंग के दबाव में 17 अक्टूबर को आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर नया बस स्टैंड इलाके के एक अंजान घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना का वीडियो भी उसने रिकॉर्ड किया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। करीब एक सप्ताह बाद आरोपी ने लड़की को दोबारा मिलने बुलाया और संबंध बनाने का दबाव डाला। जब किशोरी ने मना किया, तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...