ChhattisgarhRaftaar News Cg

हिस्ट्रीशीटर तोमर के समर्थन में करणी सेना का प्रदर्शन, 30 दिन का अल्टीमेटम…..

रायपुरः (प्रांशु क्षत्रिय) हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी के विरोध में राजपूत करणी सेना ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। करणी सेना ने 8 मांगों को लेकर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी परिसर में धरना दिया और बाद में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ADM को ज्ञापन सौंपा। करीब एक घंटे चली हाई लेवल मीटिंग के बाद करणी सेना ने धरना खत्म कर दिया। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने बताया कि प्रशासन ने उनकी मांगों पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय मांगा, लेकिन उन्होंने प्रशासन को 30 दिन की मोहलत दी है। उन्होंने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो गृह मंत्री के बंगले का घेराव करेंगे। करणी सेना के नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने तोमर को गिरफ्तार करने के बाद नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक जुलूस, नंगे पैर घुमाने और महिला परिजनों के साथ दुर्व्यवहार जैसी कार्रवाई की। राज शेखावत ने SSP पर कस्टोडियल टॉर्चर का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की। ADM यूएस बांदे ने बताया कि करणी सेना की 8 मांगों को अधिकारियों तक भेजा जाएगा और अपडेट उन्हें दे दिया जाएगा। बताया गया कि तोमर को सूदखोरी, जबरन वसूली और अवैध हथियार मामले में रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी के समर्थन में करणी सेना महापंचायत कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...