ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महिला डीएसपी पर गंभीर आरोप, पति–पत्नी ने लगाया प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का मामला…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय)  महिला डीएसपी कल्पना वर्मा का नाम इन दिनों सुर्खियों में है। उन पर प्यार, पैसों की उगाही और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप दंपति—दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन ने लगाए हैं। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दीपक टंडन ने बताया कि उनकी शादी 2011 में हुई थी। साल 2021 में उनकी मुलाकात डीएसपी कल्पना वर्मा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और लगभग चार वर्षों तक प्रेम संबंध चलते रहे। दीपक का आरोप है कि इस दौरान डीएसपी लगातार पैसों की मांग करती रहीं और वह दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम दे चुका है। जब कल्पना वर्मा ने शादी का दबाव बनाया तो दीपक ने पत्नी को तलाक देने से इनकार कर दिया। इसी के बाद विवाद गहराने लगा और दीपक ने अपने पैसे वापस मांगे। बरखा टंडन का कहना है कि उनके पति देर रात 3 बजे तक डीएसपी से वीडियो कॉल पर बात करते थे। विरोध करने पर भी दीपक नहीं मानते थे। बरखा का आरोप है कि डीएसपी ने 45 लाख रुपये का चेक लेने के लिए उन पर दबाव बनाया और रकम निकलवाने के बाद उल्टा उनके ही खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। दंपति का कहना है कि उनके पास बातचीत के स्क्रीनशॉट्स भी मौजूद हैं। वहीं डीएसपी कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है तथा उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे प्रकरण ने पुलिस विभाग से लेकर आम लोगों तक, सभी के बीच चर्चा का माहौल बना दिया है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....