ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई; पांच लोगों की मौके पर मौत, कार के उड़े परखच्चे!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जशपुर जिले में शनिवार देर रात एनएच-43 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पतराटोली के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जोरदार भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दुलदुला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कार कुनकुरी से जशपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पतराटोली के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को चालक नहीं देख पाया और कार तेज रफ्तार में उसमें जा घुसी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार सभी की मौत हो गई। मृतक जशपुर जिले के चराईडांड़ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला भेजा, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान के लिए परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। सभी मृतक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...