BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर से सनसनीखेज मामला; लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव…पोस्टमार्टम शुरू!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला में प्रेम विवाह के पाँच साल बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। परिजन जबरन अंतिम संस्कार रोकना चाहते थे, मगर विवाद बढ़ने पर गांव वालों की समझाइश के बाद पुलिस शिकायत की बात कहकर अंतिम संस्कार कराया गया। अब दफन के 10 दिन बाद कब्र खोदकर शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम शुरू कराया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय जया सांडे का पांच वर्ष पहले गांव के ही अर्जुन सांडे से प्रेम विवाह हुआ था। 27 नवंबर को जया घर का काम कर रही थी, तभी उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसने ससुरालवालों को बताया और आराम करने चली गई। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो जया मृत पड़ी थी। ससुरालवालों ने इसकी सूचना तत्काल गांव और मायके वालों को दी। मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर ससुराल परिवार पर हत्या का आरोप लगाया।

हंगामे के बीच करवाया गया अंतिम संस्कार……..

विवाद बढ़ा तो गांव के लोगों ने पुलिस शिकायत की सलाह दी। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राज़ी हुए। कफन-दफन के बाद मृतका के मायके पक्ष ने चकरभाठा थाने में हत्या की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

10 दिन बाद कब्र खोली गई, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज…….

शिकायत के बाद पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति लेकर राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकाला। अब सिम्स में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के बाद मिले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....