BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में पहली बार 100 से अधिक कलाकार पेश करेंगे बांस गीत, 7 दिसंबर को भव्य आयोजन….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की लोककला को बड़ा मंच देने के लिए बिलासपुर में 7 दिसंबर को बांस गीत का अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बांस गीत गाथा अकादमी के बैनर तले होने वाले इस आयोजन में 100 से ज्यादा कलाकार एक साथ प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर स्थित पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में होगा। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि बांस गीत यादव संस्कृति की पुरातन कला है, जिसमें बांस की खोखली नली से वाद्य ध्वनि निकालकर वीर गाथाओं को गीत के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। इस आयोजन में बिलासपुर संभाग के साथ कबीरधाम और बेमेतरा जिले के कलाकार भी शामिल होंगे। कलाकार वीर लोरिक से जुड़े प्रसंगों को बांस वाद्य और गीत के साथ मंच पर प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे। अध्यक्षता पूर्व मेयर रामशरण यादव करेंगे, जबकि पद्मश्री समाजसेवी फूलबासन यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। एडिशनल एसपी हरीश यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। समारोह में सिरगिट्टी, मस्तूरी, तखतपुर, रतनपुर, मंगला, सकरी, महमंद और बेलतरा की रावत नृत्य समितियों सहित सिलपहरी, भरनी, परसदा, खमतराई, बहतराई और बसिया रावत नृत्य दल का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा भोजली महोत्सव समिति, तोरवा का भी सम्मान किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....