ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायगढ़ में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत..दो गंभीर रूप से घायल…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना लैलूंगा ब्लॉक के मांझीआमा के पास डामर प्लांट रोड पर शाम करीब 5 बजे हुई। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवारों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में पिंटू मुंडा 19 वर्ष निवासी घोघरा बागबाहर जिला जशपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार घायल युवक फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए अभी तक उनका नाम-पता स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद से इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस परिजनों की तलाश और शिनाख्त में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...