ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लेडीज टेलर को अश्लील मैसेज और जान से मारने की धमकी, सेक्स की मांग, आरोपी फरार…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई में एक लेडीज टेलर को धमकाने का मामला सामने आया है। कपड़े सिलवाने आने वाले एक युवक ने महिला से जबरन दोस्ती बढ़ाने की कोशिश की और अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने और उठवा लेने की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने उससे मोबाइल नंबर ले गया था। इसके बाद वह बार-बार फोन करके परेशान करने लगा और मैसेज पर अभद्र बातें करने लगा। एक दिन उसने महिला से सेक्स की मांग तक कर दी। जब महिला ने सख्ती से मना किया, तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर महिला ने सारी बात अपने पति को बताई। दोनों तुरंत खुर्सीपार थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। FIR की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....