ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का हुआ लोकार्पण..बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने किया उद्घाटन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक शुक्ला ने छात्रों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और तकनीकी शिक्षा को भी अपनाएं, जिससे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने छात्रों से अपने माता-पिता और संस्थान का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

विधायक सुशांत शुक्ला ने राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। कॉलेज के को-फाउंडर अविनाश धर दीवान ने युवाओं से सकारात्मक ऊर्जा के उपयोग का संदेश दिया और विधायक सुशांत शुक्ला को युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधायक शुक्ला ने कम समय में पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा, भाजपा प्रवक्ता प्रणव समदरिया, सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा के मंडल पदाधिकारी, पार्षद जय वाधवानी, राधेश्याम मिश्रा, चेतन धर दीवान, श्री धर दीवान, कॉलेज की जॉइंट डायरेक्टर डॉ. नमिता द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कॉलेज के निदेशक इंजीनियर प्रांजल धर शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी बलराम जोशी ने किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...