BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दो दिन से लापता पूर्व उपसरपंच की जंगल में खून से सनी लाश मिली, सिर और शरीर पर लाठी-रॉड से वार के गहरे निशान, बाइक झाड़ियों में मिली, हत्या की आशंका……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसाझार में दो दिन से लापता पूर्व उपसरपंच सूर्य प्रकाश बघेल (37) का शव शुक्रवार सुबह जंगल में संदिग्ध हालत में मिला। युवक के सिर और शरीर पर लाठी-रॉड जैसे भारी हथियार से हमले के गहरे निशान पाए गए हैं। उसके शव से लगभग 200 मीटर दूर झाड़ियों में उसकी बाइक भी संदिग्ध स्थिति में मिली, जिससे पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। जानकारी के अनुसार, सूर्य प्रकाश तीन दिसंबर की सुबह अपनी बाइक CG 11 BL 6975 से घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसका मोबाइल मिलाने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, तो चार दिसंबर को परिवार ने रतनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जंगल में एक शव देखा और पहचान होने पर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव परीक्षण कराया, जिसमें गंभीर चोटों के निशान मिले। मौके पर फोरेंसिक टीम और सर्च डॉग को भी बुलाया गया। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन वह बिलासपुर में किसी केस की पेशी के लिए निकला था, लेकिन वह वहाँ पहुँचा या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके अलावा, मृतक का कुछ लोगों के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद भी चल रहा था। एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है। पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही गांव और रतनपुर क्षेत्र के संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है, ताकि हत्या के कारण और आरोपियों का पता चल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...